{"_id":"66ef4693dd88799c420ef5c4","slug":"picture-of-151-bad-roads-of-the-district-will-be-improved-with-billions-of-rupees-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131874-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अरबों रुपये से सुधरेगी जिले की बदहाल 151 सड़कों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अरबों रुपये से सुधरेगी जिले की बदहाल 151 सड़कों की तस्वीर
विज्ञापन
जर्दी भंडरा टोला संपर्क मार्ग बदहाल। संवाद
-पनियरा में 34, फरेंदा में 67 तो नौतनवा विधानसभा में 50 सड़कों की होगी मरम्मत
-आने वाले दिनों में दूर होंगी दूश्वारियां, लोगों को आवागमन में होगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में बदहाल सड़कों की दशा जल्द ही सुधरने वाली है। विधानसभा वार सूची लोक निर्माण विभाग ने तैयार कर ली है। इस क्रम में 151 सड़कों की दशा में सुधार होगा। इन सभी पर अरबों रुपये खर्च होंगे। बजट मिलने के बाद आने वाले दिनों में क्षेत्रवासियों की दुश्वारियां दूर हो जाएंगी। वर्तमान में सड़क से गुजरने पर परेशानी होती है।
जानकारी के अनुसार नौतनवा विधानसभा में 50 बदहाल सड़कें 110.17 किमी लंबी हैं। इनकी मरम्मत पर 1495.60 लाख रुपये खर्च होंगे। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में 67 संपर्क मार्ग 127.29 किमी लंबा है। इस पर 1927.39 लाख रुपये खर्च होंगे। पनियरा विधानसभा में 34 संपर्क मार्ग 289.07 किमी पर 4266.69 लाख रुपये खर्च होंगे। इन सभी सड़कों को ठीक कराने के लिए कार्य योजना बना ली गई है। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में बैरवा चंदनपुर नहर पटरी मार्ग से आने जाने में परेशानी होती है।
लक्ष्मीपुर कैथवलिया से बेलासपुर संपर्क मार्ग एक किमी है। इन दिनों यह ठीक हालत में नहीं है। इसकी मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही थी। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में फरेंदा महराजगंज मार्ग से बैरिया टोला संपर्क मार्ग भी जगह-जगह गड्ढे में तब्दील है। वाहन चलाने के दौरान सावधानी नहीं बरतने पर दुर्घटना होनी तय है। सोनौली हाईवे से कटकर संपर्क मार्ग परसामहंथ टोला बारी पर आवागमन का दबाव अधिक रहता है। इस सड़क की मरम्मत की जरूरत थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दस स्थानों पर सड़क में दरार
महराजगंज। नौतनवा-खनुआ मार्ग पर कई जगह दरार है। डंडा नदी पुल के दोनों तरफ लगभग दस स्थानों पर सड़क में दरार है। हरदीडाली और कैथवलिया उर्फ बरगदही पुल के पास सड़क उखड़ गई है। यह सड़क लगभग पांच वर्ष पहले चौड़ीकरण हुई है, जो नौतनवा के खनुआ तिराहा से खनुआ गांव तक है। सूरज, धीरज, कमलेश, सोनू, हरिदर्शन यादव, अतुल कुमार मिश्र आदि ने बताया कि सड़क जगह-जगह बहुत ही खराब है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
15 से अधिक गांव के लोगों को आने-जाने में होती है दिक्कत
महराजगंज। नौतनवा तहसील अंतर्गत भैसहिया पाठक से पैसियाबाबू नेशनल हाईवे से जुड़ा संपर्क मार्ग बदहाल हो गया है। 15 से अधिक गांव के लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। अड्डा-संपतिहा मार्ग पर स्थित गांव भैसहिया पाठक के सामने से लगभग सात किलोमीटर लंबी एक पक्की सड़क बैजनाथपुर उर्फ चरका, नरकटहां, राजधानी, कौलही होते पैसिया बाबू अस्पताल के निकट नेशनल हाईवे से जुड़ी है। इस रास्ते उपरोक्त गांवों के अलावा बनगाईं, पैसिया उर्फ कोनघुसरी, बेलभार, महुअवा अड्डा, जमुहराकला, सिसवा तौफीर, करैला, करैलिया, चमैनिया उर्फ भेडही, रगरगंज आदि गांव के लोगों के लिए महत्वपूर्ण रास्ता है। कौलहीं के उमेश राय, गंगा प्रसाद, दुर्गेश कुमार, संजय राय, नरकटहां के विवेक, अनूप सिंह ने बताया कि मार्ग जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील है, जिससे आने-जाने में दिक्कत होती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन प्रमुख संपर्क मार्गाें की होगी मरम्मत
-नौतनवा क्षेत्र की तिलहवा संपर्क मार्ग, नौतनवा खनुआ मार्ग, मोहनापुर राजधानी से सूरपार मार्ग
-फरेंदा क्षेत्र की महदेवा समरधीरा से जलालगढ़ मार्ग, रनियरापुर से सेमरहनी मार्ग, बृजमनगंज सहजनवा संपर्क मार्ग, लेहडा स्टेशन से झलुनीपुर संपर्क मार्ग
-पनियरा क्षेत्र की मुजुरी टिकरिया से देवीपुर, पिपरा दरगाह संपर्कमार्ग, पनियरा खुटहा से महुअवां शुक्ल, चनवा से महुअवां, गोनहा से बेलदारी टोला संपर्क मार्ग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सड़क जगह जगह खराब है। इससे आने जाने में परेशानी होती है। अगर सड़क ठीक हो जाएगी तो आने वाले दिनों में आवागमन सुगम होगा। वाहन भी कम खराब होगा।
-बुधिराम चौधरी, भेडही
-- -- -- -- -- -- -- -
सड़क में जगह-जगह दरार आ गई है। इसके मरम्मत के लिए कई बार आवाज उठाई गई थी। आने वाले दिनों में सड़क ठीक हो जाएगी तो समस्या नहीं होगी।
-अमित मणि त्रिपाठी, हरदीडाली
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले के पनियरा, नौतनवा एवं फरेंदा क्षेत्रों में विभिन्न सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। धन मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
-ई. देवेंद्र मणि, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग