फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Physiotherapy explained the way to get rid of the disease

फिजियोथेरेपी से बीमारी से मुक्ति का तरीका बताया

Fri, 09 Sep 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapy explained the way to get rid of the disease
विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर गोष्ठी को संबोधित करते डीएम सत्येंद्र कुमार। संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
फिजियोथेरेपी से बीमारी से मुक्ति का तरीका बताया
विज्ञापन

रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक
महराजगंज। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को केएमसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अस्पताल में आने वाले मरीजों की निशुल्क फिजियोथेरेपी की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने किया। फिजियोथेरेपी अनुभाग के छात्र-छात्राओं ने दिव्यांगता पर रंगोली एवं पोस्टर प्रस्तुत बनाए। इस मौके पर रैली भी निकाली गई।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि फिजियोथेरेपी उपचार की ऐसी विधा है, जिसमें बिना दवा के दर्द में आराम मिलता है। आज कल कमर, गर्दन व मांसपेशियों में दर्द की शिकायत बढ़ रही है। इस विधा का प्रचार गांव-गांव करने की जरूरत है। अस्पताल के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. धनंजय कुशवाहा ने बताया कि यदि स्वस्थ रहना है तो भौतिक चिकित्सा को अपनाना होगा। गठिया, सर्वाइकल आदि में लगातार दर्द की दवा न लें। फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह से उचित व्यायाम करें।
विज्ञापन

अस्पताल के सीईओ डॉ. एसएम रफीक ने कहा कि अस्पताल में अतिरिक्त विभागों में आए मरीजों को चिकित्सकों द्वारा फिजियोथेरेपी की सलाह दी जाती है। अस्पताल के चेयरमैन विनय कुमार ने कहा कि अस्पताल परिसर में दिव्य किरण एवं पुनर्वास केंद्र की स्थापना हुई है। केंद्र में दिव्यांग बच्चों को निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान डॉ. देव चंद्रा, जीतू मेघवाल, संतोष श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक मेजर ड़ॉ. यशवर्धन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शरीफ, डॉ. करन भाटिया, प्राचार्य भानुप्रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed