फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PHC and CHC Primary referal centre

स्वास्थ्य-------------- 16-08-24

Fri, 29 Jul 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
PHC and CHC Primary referal  centre
इन सीएचसी और पीएचसी को ‘प्राथमिक रेफरल केंद्र’ कहिए
विज्ञापन

महराजगंज। चौक बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों केवल रेफरल केंद्र बनकर रह गए हैं। दोनों ही केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। इलाज के लिए इन दोनों केंद्रों पर एक लाख की आबादी निर्भर है।
दोनों केंद्रों को मिलाकर केवल एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक वार्डबॉय व तीन एनएनएम की तैनाती है। ऐसे में सामान्य प्रसव व छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़कर हर इलाज के लिए लोगों को 12 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चौक बाजार सीएचसी और पीएचसी पर रोजाना 150 से 200 मरीज इलाज की आस में पहुंचते हैं। पीएचसी पर सिर्फ तीन नर्स व एक दाई की तैनाती है। इनमें से भी एक नर्स चार माह से अवकाश पर है। ऐसे में यहां सिर्फ सामान्य प्रसव हो जाता है। इस केंद्र पर एक माह में औसतन 60 से 70 सामान्य प्रसव कराए जाते हैं। किसी चिकित्सक के न होने से यहां किसी बीमारी का इलाज नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीएचसी पर एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट व एक वार्डबॉय की तैनाती है। ऐसे में यहां छोटी-मोटी बीमारियों का ही इलाज हो पाता है। यहां आपातकालीन सेवा भी नहीं है। दोनों केंद्रों पर पहुंचने वाले ज्यादातर मरीजों को जिला अस्पताल जाने की सलाह दी जाती है।
करौता निवासी बल्ला ने बताया कि चौक बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण हुए तीन महीने से अधिक समय बीत गया, लेकिन अब तक चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई। बुधवार रात अचानक पेट में दर्द होने लगा तो बेटे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। वहां मुख्य गेट पर ताला लगा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई है। अभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ही इलाज कर रहे हैं। इमरजेंसी सेवा के लिए जिला अस्पताल महराजगंज जाना पड़ेगा।

चौक निवासी इंद्रावती सैनी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई चिकित्सक नहीं बैठता है। बहू को लेकर जांच कराने गई तो स्टाफ नर्स ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक बैठते हैं। सुविधा नहीं होने से इलाज में परेशानी होती है। सीएचसी में तैनात डॉ. राम स्वरूप सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई है। लोगों का बेहतर ढंग से इलाज करने का प्रयास जारी है।
----------------
चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों से क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज देने की कोशिश की जा रही है।
- डॉ. आईए अंसारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed