फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Petrol and diesel shortages worsen during the wedding season... many pumps run dry

Maharajganj News: सहालग में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ी...कई पंप ड्राई

Wed, 22 Apr 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel shortages worsen during the wedding season... many pumps run dry
नौतनवा स्थित पेट्रोल पंप पर उमड़ी लोगों की भीड़।
भिटौली में 200 रुपये का तेल मांगने पर मात्र 50 रुपये का तेल दिया गया
विज्ञापन

सहालग के समय में डीजल-पेट्रोल की किल्लत से लोगों को हुई परेशानी
महराजगंज। जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से मंगलवार को लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। ईंधन के अभाव में पंप संचालक लोगों को मांग की तुलना में बहुत कम तेल दे रहे हैं। सहालग के समय में फरेंदा, परतावल, बेलवा टीकर, लक्ष्मीपुर समेत कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल के लिए लोग परेशान दिखे। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। अफवाह की वजह से यह स्थिति बनी है।
अमेरिका,इस्राइल और ईरान युद्ध के दौरान डीजल-पेट्रोल और गैस सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ने के बाद सामान्य नहीं हो सकी है। अलग-अलग इलाकों में ईंधन आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। सहालग का सीजन होने के कारण अधिकतर लोग मांगलिक आयोजनों में शामिल होने के लिए वाहनों से रहे हैं। सोमवार की रात से फिर से लोग डीजल-पेट्रोल के लिए भटकते नजर आए। कई पेट्रोल पंप ड्राई नजर आए। जहां पेट्रोल-डीजल था वहां पर लोगों की भीड़ नजर आई। मंगलवार को बड़ी संख्या में डीजल-पेट्रोल के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन

शिकारपुर प्रतिनिधि के अनुसार,
बेलवा टिकर में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि पेट्रोल 200 और डीजल 500 रुपये से ज्यादा का नहीं दिया जा रहा है। तेल भराने पहुंचे रामगोपाल यादव ने बताया कि 500 रुपये का पेट्रोल चाहिए था केवल 200 रुपये का ही तेल दिया गया। वहीं राजदेव, अंशुमान कुमार व आदित्य ने बताया कि पेट्रोल के लिए सुबह से परेशान हैं। यहां तेल तो मिल रहा है लेकिन सीमित रुपये में ही दिया जा रहा है। इससे कैसे काम चलेगा। दोपहर बाद पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। वहीं बल्लो, शिकारपुर, गौनरिया, सतभरिया, पुरैना, रजवल सहित तमाम पेट्रोल पंप बंद नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार,
परतावल में स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर सोमवार की शाम को गाड़ी आई थी। रात आठ बजे तक समाप्त हो गई। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बाइक में दो लीटर कार में 10 लीटर दे रहे ईंधन
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार,
बरगदवां क्षेत्र के पडियाताल आरके फिलिंग पेट्रोल पंप पर मंगलवार को डीजल-पेट्रोल लेने के लिए क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ दिखी। भीड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखना में मदद करने लगी। सुरेश, दुर्गाशंकर तिवारी, ध्रुवनरायाण त्रिपाठी, शमशेर, बहादुर, बृजेश यादव, रमाशंकर, देवेंद्र भारती, रघुनाथ गोंड, प्रभुनाथ, सीताराम,आसिफ अली लारी, इंद्रेश यादव आदि लोगों ने बताया कि क्षेत्र मे कई जगह पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल नहीं है। इस संबंध में पेट्रोल पंप मैनेजर रामबदन यादव ने बताया कि बाइक में दो लीटर तथा चारपहियां वाहन में 10 लीटर डीजल पेट्रोल दिया जा रहा है।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल नहीं मिल रहा है। बाजार के प्राइवेट दुकानों द्वारा 40 से 60 रुपये प्रति लीटर ज्यादा धनराशि लेकर बेच रहे हैं।
खपत बढ़ने से बढ़ा लोग
धानी बाजार। धानी बाजार के आसपास क्षेत्र में लोग पेट्रोल-डीजल के लिए भटकते नजर आए। सोमवार की शाम को तेल आया था। शाम होते-होते खत्म हो गया। धानी बाजार स्थित इंडियन ऑयल के किसान सेवा केंद्र के प्रोपराइटर विकास अग्रहरि ने बताया कि आसपास के पेट्रोल पंप पर तेल नहीं आने से पंप पर लोड बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि सामान्यतः तीन हजार लीटर पेट्रोल की खपत उनके पंप पर था लेकिन कुछ दिनों से यह मात्रा बढ़कर सात किलो हजार लीटर हो गई है। संवाद
चिलचिलाती धूप में पंपों पर धक्के खा रहे लोग

नौतनवा। पेट्रोल की किल्लत को लेकर उत्पन्न हुई समस्या एक बार फिर गंभीर रूप लेती हुई नजर आ रही है। पिछले करीब एक माह से जिम्मेदार अब तक इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाए हैं। वहीं आए दिन पंपों के ड्राई होने और तेल आने के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। दो दिनों मंगलवार को कस्बे में तेल पहुंचने की सूचना पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। संवाद
फरेंदा में अधिकांश पेट्रोल पंप ड्राई
फरेंदा। क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंप बंद पड़े हुए है। सहालग के मौसम में लोगों को भागदौड़ के समय में उनके वाहन के तेल खत्म होने के बाद उनको समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मशीन पर खराब होने का चस्पा कर अपने जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे है। फरेंदा कस्बे के पंप पर पेट्रोल डलवाने पहुंचे रामजीत ने बताया कि घंटों से लाइन में खड़े हैं लेकिन अपनी बारी नहीं आ रही है। कई दिनों से मोटरसाइकिल घर पर खड़ा था। शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मेहदावल क्षेत्र के मोहन राज ने बताया कि काफी दूर से तेल भरवाने के लिए यहां तक चला आया लेकिन किसी भी पंप पर तेल नहीं मिला। यहां भीड़ तो ज्यादा है लेकिन पेट्रोल मिलने की उम्मीद है। दुकान पर तेल खरीद रहे एक ग्राहक ने बताया कि सभी दुकानों पर 130-140 रुपये में पेट्रोल मिल रहा है मजबूरी में लेना पड़ रहा है। नवप्रभात फिलिंग स्टेशन के मालिक रामप्यारे ने बताया कि तेल कंपनियां कम मात्रा में तेल भेज रही हैं।
वर्जन
-पेट्रोल के लिए कई दिन से भटक रहा हूं। किसी प्रकार से दुकान से खरीदकर बाइक में तेल भरवाया था। वह भी अब खत्म होने की कगार पर है। पेट्रोप पंप पर पहुंचा तो मशीन खराब होने का पंफलेट चस्पा मिला।

-सौरभ जायसवाल, फरेंदा
-----
पेट्रोल के साथ ही डीजल के लिए भी भटकना पड़ रहा है। क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप तेल न होने के कारण बंद पड़े हैं। तेल लेने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

-विक्की अग्रहरि, फरेंदा
...........................
मैं नर्स हूं। रोजाना स्कूटी से अस्पताल आती-जाती हूं। आज तेल भराने के लिए पंप पर खड़ी हूं। इतनी भीड़ में काफी दिक्कत हो रही है। जिम्मेदारों का इसका समाधान निकालना चाहिए।

-रिंकी यादव, नौतनवा

................

भगीरथपुर से रोज कचहरी आना-जाना होता है। क्षेत्र के सभी पंपों पर डीजल और पेट्रोल की किल्लत की स्थिति लगातार बनी हुई है। आज कचहरी जा रहा था। तेल कम होने पर भरवाने के लिए टंकी पर पहुंचा तो काफी भीड़ थी।

-नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, अधिवक्ता, नौतनवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article