फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Petrol and diesel crisis in Maharajganj, farmers protest by blocking Gorakhpur-Maharajganj road

UP: पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं मिलने से भड़के किसान, सड़क पर ट्रैक्टर खड़े कर लगाया जाम- आवागमन ठप

Sat, 16 May 2026 11:35 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Sat, 16 May 2026 11:35 AM IST
सार

किसानों ने आरोप लगाया कि आम किसानों को डीजल नहीं दिया जा रहा, जबकि चुनिंदा लोगों को आधी रात को तेल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि इस समय धान की नर्सरी डालने और खेत तैयार करने का सबसे महत्वपूर्ण समय चल रहा है। यदि समय पर डीजल नहीं मिला तो खेती पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी।

विज्ञापन
Petrol and diesel crisis in Maharajganj, farmers protest by blocking Gorakhpur-Maharajganj road
घेराव करते किसानों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र में गहराते डीजल संकट ने अब किसानों की चिंता को आंदोलन में बदल दिया है। शनिवार सुबह परतावल क्षेत्र के पिपरपाती स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने पहुंचे किसानों का गुस्सा उस समय भड़क उठा जब घंटों इंतजार के बाद उन्हें बताया गया कि पंप पर डीजल उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन


देखते ही देखते नाराज़ किसानों ने ट्रैक्टर और बाइक सड़क पर खड़ी कर गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब 15 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि भोर से ही आसपास के गांवों के किसान ट्रैक्टर, ड्रम और गैलन लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन

किसान खेतों की जुताई, धान की नर्सरी और सिंचाई के लिए डीजल लेने आए थे, लेकिन लगातार इंतजार के बाद भी डीजल नहीं मिला। इससे नाराज़ किसानों ने प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि आम किसानों को डीजल नहीं दिया जा रहा, जबकि चुनिंदा लोगों को आधी रात को तेल उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि इस समय धान की नर्सरी डालने और खेत तैयार करने का सबसे महत्वपूर्ण समय चल रहा है। यदि समय पर डीजल नहीं मिला तो खेती पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी। किसानों ने कहा कि ट्रैक्टर बंद पड़े हैं, सिंचाई रुक गई है और खेतों की तैयारी नहीं हो पा रही।

कई किसानों ने चिंता जताई कि यदि यही हाल रहा तो इस बार खेत परती रह जाएंगे और उत्पादन पर बड़ा असर पड़ेगा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया और किसी तरह सड़क से जाम हटवाया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही डीजल की किल्लत अब आम लोगों के साथ-साथ किसानों के लिए भी गंभीर संकट बनती जा रही है। खेती-किसानी के सबसे अहम समय पर ईंधन की कमी ने ग्रामीण इलाकों में बेचैनी बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची है। आवागमन सुचारू रूप से संचालित कराया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed