{"_id":"6123934d8ebc3e7a1777225b","slug":"pet-exam-today-20-thousand-candidates-registered-maharajganj-news-gkp40644070","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी की परीक्षा आज, 20 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी की परीक्षा आज, 20 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीईटी की परीक्षा आज, 20 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत
जिले के 29 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा
महराजगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (पीईटी) की परीक्षा मंगलवार को जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर होगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में करीब 20 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिम्मेदारों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 500 से कम अभ्यर्थी संख्या वाले 28 केंद्रों पर एक-एक तथा चौक स्थित दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज में 500 से अधिक संख्या पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा पर नजर रखने के लिए केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को एक से लेकर चार परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट व तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व रखा गया है।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धनेवा व फरेंदा, जवाहर नवोदय विद्यालय, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय, कॉर्मल इंटर कॉलेज, लिटिल फ्लावर स्कूल, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ स्कूल, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज, दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज, ध्रुवनरायन महिला महाविद्यालय, आईटीएम चेहरी, सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज, एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज, डीएवी नारंग इंटर कॉलेज, शिवजपत सिंह इंटर कॉलेज, दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, पंचायत इंटर कॉलेज, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज, नवजीवन मिशन स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज, झिनकी देवी स्मारक महाविद्यालय, परमेश्वर सिंह महाविद्यालय, नौतनवां इंटर कॉलेज, डॉ. राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज एवं सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए समयसारिणी निर्धारित
पीईटी परीक्षा के लिए निर्धारित समयसारिणी के मुताबिक प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों, पर्यवेक्षक तथा संबंधित परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक व कर्मचारियों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
बंद रहेंगी फोटोकॉपी की दुकान
जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोकॉपी की दुकानों को पूरी तरह बंद कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा अवधि में किसी भी दशा में उसे नहीं खोला जाना है।