{"_id":"6ad68a53e66a9e8d1707e559","slug":"performed-kanya-pujan-washed-the-feet-of-the-young-girls-and-sought-their-blessings-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-187538-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कन्या पूजन और हवन कर मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कन्या पूजन और हवन कर मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को पूरे जिले में महानवमी पूजा की धूम रही। पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ा तो चौक-चौराहे श्रद्धालुओं की भीड़ से पट गए। इस मौके पर मंदिर से लेकर पंडालों में जहां हवन-पूजन किया गया तो वहीं व्रतियों ने कन्या पूजन करके कन्याओं के पैर पखारकर उनका आशीर्वाद लिया।
सक्सेना चौक से लेकर अमरुतिया बाजार व दुर्गा मंदिर से मऊपाकड़ तक रोड पर श्रद्धालुओं का रेला सड़कों पर सोमवार की शाम में उमड़ा हुआ था। नगर के दुर्गा मंदिर के पुजारी अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को बेटियों की विदाई नहीं होती है, इस लिहाज से मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जाना चाहिए। इसी तरह शहर हनुमानगढ़ी, शिवनगर, जिला उद्योग, मऊपाकड़, सुभाषनगर, आजादनगर, अमरुतिया, जयप्रकाश नगर की प्रतिमाएं मंगलवार के बजाय बुधवार को विसर्जित होंगी। जबकि दशहरा का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा।
खनुआ। शारदीय नवरात्र के नवें और अंतिम दिन सोमवार को सीमावर्ती क्षेत्र में मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ नौ दिनों की भक्ति का समापन हुआ। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ आदि गांवों के दुर्गा पंडालों में मां सिद्धिदात्री का भव्य शृंगार किया गया। कमल पर विराजमान, चार भुजाओं वाली मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष प्रदान करने वाली देवी माना जाता है।
विज्ञापन
पंडितों के अनुसार, मां सिद्धिदात्री की उपासना से अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा सहित सभी आठ सिद्धियों की प्राप्ति होती है। भगवान शिव ने भी इन्हीं की कृपा से सिद्धियां प्राप्त की थीं और अर्धनारीश्वर रूप धारण किया था।
आज हवन-पूजन और कन्या भोज नौवें दिन सरहद के सभी पंडालों में विधिवत हवन-पूजन किया गया। महिलाओं ने नौ दिन का व्रत तोड़ने से पहले माता को हलवा-पूरी व चने का भोग लगाया। जगह-जगह कन्या भोज और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भारत-नेपाल सीमा पर दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट पर रही।