{"_id":"68c1e3c6958b93dad6050aac","slug":"peoples-participation-in-samarth-up-developed-up-maharajganj-news-c-206-1-go11002-159238-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समर्थ यूपी-विकसित यूपी में जन-जन की सहभागिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समर्थ यूपी-विकसित यूपी में जन-जन की सहभागिता
विज्ञापन
महराजगंज। वर्ष 2047 तक सूबे को विकसित राज्य बनाने की मुहिम शासन से शुरू हुई है। निर्देश के क्रम में 15 व 16 सितंबर को दो दिवसीय कार्यशाला व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। 12 सेक्टर पर आधारित इस कार्यक्रम में प्रबुद्ध लोगों, युवाओं व प्रगतिशील किसानों से रोडमैप पर चर्चा होगी और उनके सुझाव भी लिए जाएंगे।
शासन के निर्देश के क्रम में सीडीओ अनुराज जैन को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नोडल तो एडीएम डाॅ. प्रशांत कुमार को सह नोडल नामित कर जिम्मेदारी बांटी है।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यूपी को 2047 तक विकसित राज्य बनाने का संकल्प तय किया गया है। इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर प्रदेश की चमक बिखेरने का रोड मैप तैयार किया जाएगा। शासन की तरफ से जनसंपर्क के लिए पांच प्रबुद्ध अतिथि व मुख्य नोडल के नाम निर्धारित कर दिए हैं, जो 14 की शाम से 17 सितंबर तक जनपद के अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन
तीन थीम, 12 सेक्टर तय : 2047 समर्थ यूपी, विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट तीन थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति के 12 सेक्टर कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आईटी एवं इमर्जिंग प्रौद्योगिकी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा एवं सुशासन पर ध्यान केंद्रित करते हुए तैयार होगा।