सिसवा बाजार। हिंदू कल्याण मंच द्वारा आयोजित छह दिवसीय गणेश महोत्सव के तीसरे दिन बच्चों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से नगर गुंजायमान रहा।
डांडिया नृत्य में शक्ति डांस इंस्टीट्यूट के रश्मि सोनी, श्रद्धा तिवारी, काजल, आन्या, आराध्या, पीहू, आराध्या जायसवाल द्वारा देवा रे देवा गणपति देवा, मोरया रे बप्पा मोरया रे, जय गणेश जय गणेश दवा, गणपति पधारो घर मेरे जैसे भक्ति गीतों पर डांडिया नृत्य कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डूबो दिया। कार्यक्रम के अंत में सुंदर प्रस्तुति के लिए नन्हें कलाकारों को प्रशस्ति पत्र व उपहार दे कर सम्मानित किया गया। इस दौरान हिंदू कल्याण मंच के प्रमोद मद्धेशिया, नितेश श्रीवास्तव, विकास जायसवाल, वर्षा जायसवाल, रवि यादव, मोहन रौनियार, सुनील रौनियार, अंकित लाठ आदि मौजूद रहे। संवाद