फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People upset due to non availability of LPG cylinder in Sonauli

Maharajganj News: सोनौली में रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिलने से लोग परेशान

Mon, 18 Aug 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
People upset due to non availability of LPG cylinder in Sonauli
सोनौली। स्थानीय नगर पंचायत में रसोई गैस की किल्लत ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिलिंडर के लिए लोगों को सुबह से ही एजेंसी के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। रविवार को सोनौली स्थित एजेंसी से सिलिंडर नहीं मिलने के कारण लोग परेशान हैं। कस्बे के सूरज, संदीप, किशन, उमाकांत, सुरदर्शन, वकील , संतोष, गीता देवी ने बताया कि सिलिंडर नहीं मिलने से परेशानी हो रही हे। गैस एजेंसी संचालक संजय जायसवाल ने बताया कि डिपो से मांग के अनुरूप सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण समस्या बनी हुई है। बुकिंग के अनुसार सिलिंडर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed