{"_id":"6a0f70de167a8915eb0ca861","slug":"people-started-making-reels-of-a-leopard-resting-on-a-tree-branch-the-forest-department-warned-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-177708-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेड़ की डाल पर आराम कर रहे तेंदुए की रील बनाने लगे लोग, वन विभाग ने चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेड़ की डाल पर आराम कर रहे तेंदुए की रील बनाने लगे लोग, वन विभाग ने चेताया
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। इन दिनों लक्ष्मीपुर रेंज में तेंदुए की हलचल काफी बढ़ गई है। ऐसे में अधिकांश लोगों में सतर्कता की भावना बढ़ी है। हालांकि कुछ लोग लापरवाही भी बरत रहे हैं।
सोमवार को सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज अंतर्गत अचलगढ़ बीट के मानिकतालाब के पास एक तेंदुआ पेड़ की डाल पर आराम कर रहा था। तेंदुआ देखते ही कुछ युवाओं ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। हालांकि को दुर्घटना नहीं हुई लेकिन वन विभाग के जिम्मेदार इसे ‘जानलेवा’ हरकत बताते हुए लोगों को ऐसा न करने की हिदायत दी है।
13 मई को एक तेंदुए ने वीडियो बना रहे दो युवकों को घायल कर दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, माममाल बुधवार की शाम पांच बजे का है। कुछ युवक जंगल के इलाके में चले गए। इसी बीच उन्होंने देखा कि बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान तेंदुआ जंगल के किनारे स्थित एक बड़े पेड़ की ऊंची टहनी पर बैठा हुआ है। उसका भारी शरीर होने के कारण टहनी बार-बार ऊपर-नीचे हो रही थी।
विज्ञापन
तेंदुआ शांत मुद्रा में था। इस दौरान युवकों की नजर उस पर पड़ी तो वह अपने मोबाइल फोन निकालकर वीडियो और फोटो बनाने लगे। कुछ युवकों ने रील बनाना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज अंतर्गत वनग्राम अचलगढ़ में एक पुलिया के साइफन ह्यूम पाइप में आराम कर रहे तेंदुए ने दो युवकों को घायल कर दिया था।