{"_id":"5fe0ca9d8ebc3e3c8f32f293","slug":"people-started-hunger-strike-in-laxmipur-town-for-seven-demands-maharajganj-news-gkp377771159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मीपुर कस्बे में सात मांगों के लिए लोगों ने शुरू किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मीपुर कस्बे में सात मांगों के लिए लोगों ने शुरू किया अनशन
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। स्थानीय कस्बे को नगर पंचायत बनाने सहित सात सूत्री मांगों के समर्थन में शिव सेवा समिति के सदस्यों ने सोमवार को आमरण अनशन शुरू किया। अनशन को स्थानीय व्यापारियों, समाजसेवियों व ग्रामीणों ने समर्थन दिया।
अनशन पर बैठे समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा, राकेश पांडेय, वीरेंद्र ने कहा कि लक्ष्मीपुर बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग वर्ष-1989 से की जा रही है, लेकिन जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण लक्ष्मीपुर को मुकाम नहीं मिल सका। ऐसे में आमरण अनशन शुरू करना पड़ा। लक्ष्मीपुर-एकमा को नगर पंचायत बनाने, लक्ष्मीपुर बाजार की प्रमुख मार्ग का चौड़ीकरण, एकमा- फुलवरिया मार्ग को बनाने, ओवर हैंड टैंक, एकमा वन विभाग की ट्राम्ब-वे रेल परियोजना को पर्यटन से जोड़ने, लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रज, यात्री सुविधाओं सहित एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव व आरक्षण केंद्र खोलने, समस्त वन ग्राम को पक्की सड़क से जोड़ने आदि मांग शामिल है।