{"_id":"69c2fb5267387f8e5505bf22","slug":"people-sat-under-mosquito-nets-all-night-for-gas-and-blocked-roads-during-the-day-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-173982-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैस के लिए पूरी रात मच्छरदानी लगा बैठे रहे, दिन में किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैस के लिए पूरी रात मच्छरदानी लगा बैठे रहे, दिन में किया चक्का जाम
विज्ञापन
नौतनवा में गैस के लिए रात में सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर बैठे उपभोक्ता।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने किसी तरह स्थिति पर पाया काबू
नौतनवा। गैस की किल्लत से उत्पन्न हुई समस्या बढ़ती ही जा रही है। एक दिन पहले से ही लोग चिह्नित स्थानों पर लाइन लगाकर खड़े हो जा रहे हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी गैस की किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। गैस नहीं मिलने पर मंगलवार को कुछ लोगों ने नौतनवा कस्बे के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क को खाली कराया। इस दौरान आधे घंटे तक रास्ता पूरी तरह से जाम रहा।
सोमवार की शाम से ही नगर स्थित गैस गोदाम, पुराना नौतनवा चौराहा एवं डाक बंगले के पास उपभोक्ता गैस की लाइन लगाकर खड़े हो गए। कुछ लोगों ने गैस के लिए सड़क किनारे ही मच्छरदानी में बैठकर पूरी रात गुजार दी, तब जाकर उन्हें मंगलवार की सुबह गैस उपलब्ध हो पाया। वहीं काफी उपभोक्ताओं ने गैस न मिल पाने के कारण आक्रोश में आकर गैस एजेंसी कार्यालय का घेराव किया। साथ ही डाक बंगले के पास लोगों ने सड़क पर ही गैस सिलिंडर बिछाकर चक्का जाम तक कर दिया।
मुख्य मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमने से थोड़ी ही देर में पूरा शहर कराह उठा और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि गैस सिलिंडर के लिए लोग परेशान हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई है। मंगलवार को कुछ लोग आवेश में आकर सड़क पर उतरे थे, उन्हें कुछ ही देर में वहां से हटा दिया गया।