{"_id":"63f90a5499b748ebb00605e7","slug":"people-protested-against-the-employees-maharajganj-news-c-7-1-65347-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ लोगों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ लोगों ने दिया धरना
Sat, 25 Feb 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो
पीएचसी और सीएचसी के कर्मियों पर लगाया मनमानी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा के कर्मचारियों के खिलाफ क्षेत्र के लोगों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के अध्यक्ष राजन विश्वकर्मा, सूरज पांडेय, जयहिंद यादव, रजत तिवारी, अमन खरवार, अमन चौधरी, मुन्ना यादव, आदित्य यादव और मुकेश ने बताया कि नगर पालिका सिसवा में स्थापित प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर समय से इलाज नहीं मिलने पर आए दिन मौतों का मामला बढ़ रहा है। हाल ही में सप्ताह भर के भीतर जच्चा बच्चा सहित तीन मौतें हुई हैं। जिसकी शिकायत लोगों ने जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी से की तो उन्होंने उल्टे शिकायतकर्ताओं को खरी-खोटी सुनाई। जब उनसे सिसवा स्वास्थ्य केंद्र पर आकर जांच करने की बात कहीं, तो उन्होंने कहा कि परेशान मत कीजिए। हमें भी छुट्टी की आवश्यकता है। लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की उपस्थिति, अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाकर सबकी निगरानी, बायोमेट्रिक हाजिरी, गैर कर्मियों को हटाने और सप्ताह भर के भीतर तीन मौत होने की जांच करने की मांग की है।