फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   people protest against Khalihan incrochment

खलिहान की भूमि से कब्जा हटवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Jun 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
people protest against Khalihan  incrochment
खलिहान की भूमि से कब्जा हटवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नौतनवां ( महराजगंज)। क्षेत्र के ग्रामसभा हथियहवा निवासी रामसजन कनौजिया के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने खलिहान की भूमि पर हुए कब्जे के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। खलिहान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम सभा हथियहवा में सरकारी दस्तावेज में वर्षों पुरानी खलिहान की भूमि दर्ज है। जिसे ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक उपयोग में लाया जाता रहा है। लेकिन, कुछ दिनों से जिम्मेदारों की मिलीभगत से उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इस दौरान राम सजन कनौजिया, रामबचन, जीते, मंगल प्रसाद, वीरे, राजकुमार पासवान, राजन, रमेश, शंभू, रामदास सूरज कुमार हरी राम शंकर गोरख दुर्गेश पासवान, नंदलाल, विरेंद्र शर्मा, जगजीवन, सुरेंद्र शर्मा, सत्यदेव पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed