{"_id":"68b5f8f250cb7086b8077fce","slug":"people-of-14-wards-are-yearning-for-pure-drinking-water-no-relief-maharajganj-news-c-7-gkp1058-1057173-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे 14 वार्डों के लोग, राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे 14 वार्डों के लोग, राहत नहीं
विज्ञापन
महराजगंज। समय सीमा पूरा होने के बाद भी नगर पंचायत पनियरा में दीनदयाल नगर और देवनगर वार्ड में ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा है। इससे नगर में स्थित 14 वार्ड वासियों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसे मार्च में पूरा होना था, लेकिन अब पांच माह गुजर गए काम पूरा नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत पनियरा में अमृत योजना के तहत दो जोन श्रेणियों में ओवरहेड टैंकों का निर्माण कार्य चल रहा है। जोन एक में वार्ड नंबर 10 दीनदयाल नगर में 1200 किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक, एक ट्यूबवेल पंप का निर्माण, 42,500 मीटर पाइपलाइन बिछाने और 2,252 घरों को कनेक्शन वितरित करने का कार्य प्रस्तावित है।
वहीं, जोन तीन में देवनगर वार्ड में 850 किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक, एक ट्यूबवेल पंप, 37,500 मीटर पाइपलाइन और 3,602 घरों को कनेक्शन देने की योजना है।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं का लक्ष्य नगर पंचायत के 14 वार्डों आंबेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, सिद्धार्थनगर, सरदार पटेल नगर, कबीर नगर, देवनगर, राम-जानकी नगर, कृष्णानगर, शहीद भगत सिंह नगर, दीनदयाल नगर, गांधी नगर, अब्दुल कलाम नगर, रानी लक्ष्मीबाई नगर और महावीर नगर के निवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।
जल निगम नगरीय के अनुसार,शासन स्तर पर इन परियोजनाओं के लिए मार्च 2024 में टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी, और तय समय सीमा के अनुसार कार्य को उसी समय पूरा करना था। लेकिन समय सीमा बीतने के पांच महीने बाद भी निर्माण कार्य में प्रगति नहीं हुई है। दोनों वार्डों में ओवरहेड टैंकों का निर्माण कार्य लगभग 55 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि कार्य की गति बेहद धीमी है, और कई बार निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया था। सुनील ने बताया कि जब दीनदयाल नगर और देवनगर में ओवरहेड टैंकों का निर्माण शुरू हुआ था, तो लोगों में काफी उत्साह रहा । कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण यह सपना अधूरा रह गया है। जल निगम नगरीय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अमृत योजना के तहत पनियरा नगर पंचायत में चल रही यह दोनों परियोजना कुल 22 करोड़ रुपये की लागत से संचालित हो रही है।
इस परियोजना के तहत दो ओवरहेड टैंकों का निर्माण प्रस्तावित है। दो का कार्य दीनदयाल नगर और देवनगर में चल रहा है। इन टैंकों के निर्माण के साथ-साथ पाइपलाइन बिछाने और घरेलू कनेक्शन प्रदान करने का कार्य भी होना है, जो नगर पंचायत के सभी 14 वार्डों में पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करेगा।