फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   people facing water logging problem

जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोग

Thu, 08 Jul 2021 05:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
people facing water logging problem
जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोग
विज्ञापन

महराजगंज। दो दिन से हो रही बारिश से फिर जलभराव की समस्या बढ़ गई है। शहर से गांव तक जलभराव की समस्या है। खेतों में जलभराव से किसान परेशान हैं। धान की रोपाई खेत में खराब हो रही है।
शहर के राजीव नगर और ऑफिसर्स कॉलोनी के जलभराव की समस्या दूर नहीं हो रही है। कोतवाली परिसर में भी जलभराव की समस्या है। पुलिसकर्मियों समेत कोतवाली में आने वाले फरियादियों की जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। हालांकि सर्विस लेन काटकर पानी निकलने का इंतजाम किया गया है। यही हाल आबकारी अधिकारी कार्यालय का है। बस स्टेशन परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला अस्पताल के ओपीडी गेट पर भी जलभराव है। शास्त्री नगर मोहल्ले के कुछ हिस्सों में जलभराव से मुश्किल बढ़ गई है। नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने बताया कि शहर में जलनिकासी का समुचित प्रबंध किया गया है। लगातार हो रही बारिश से थोड़ी समस्या है। उधर, किसान बारिश से परेशान हैं। क्योंकि ज्यादातर खेतों में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

बिजली की खूब हो रही कटौती
महराजगंज। उमस भरी गर्मी में इन दिनों बिजली की कटौती खूब हो रही है। बृहस्पतिवार सुबह को कुछ देर बिजली रही, इसके बाद कट गई। थोडे़-थोडे़ अंतराल पर बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। शास्त्री नगर मोहल्ले के कुछ हिस्सों में लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मोहल्ले में लो वोल्टेज की समस्या है। अगर बिजली रहती है तो भी उसका कोई मतलब नहीं है। विद्युत निगम के एक्सईएन हरिशंकर ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। शहर में शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed