फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   people demanded siswa as tehsil

सिसवा को तहसील बनाने की मांग उठाई

Tue, 28 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज Updated Tue, 28 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
people demanded siswa as tehsil
स‌िसवा काे तहसील बनाने की मांग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन के कोषाध्यक्ष शैलेश सुल्तानिया के आवास पर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें सिसवा को तहसील बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। नगर इकाई टीम में सर्वसम्मति से नगर मंत्री व सूचना मंत्री को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर संगठन के नगर अध्यक्ष शिवकुमार  रौनियार ने कहा कि 1878 की सबसे पुरानी नगर पंचायत को तहसील न बनाए जाने के कारण सिसवा का विकास का नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

 

जबकि मानक के विपरीत पड़ोसी जनपद कुशीनगर के सबसे छोटे कस्बे खड्डा व कप्तानगंज को तहसील बना दिया गया। लेकिन आज सिसवा नगर पंचायत को तहसील का दर्जा न मिलने के कारण इसका विकास अवरुद्ध हो गया है। बैठक में सर्व सम्मति से सत्यदेव केशरी को नगर मंत्री व अंशुमान विश्वास को सूचना मंत्री नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 इस  अवसर पर  कोषाध्यक्ष शैलेष सुल्तानिया, मुन्ना बरनवाल, पवन जायसवाल, मनोज  केशरी एडवोकेट, रिजवान अहमद, एकांश चौरसिया, रिंकू सिंह, विपिन जायसवाल, पप्पू मद्धेशिया, कमलेश लाट, सुभाष मोदनवाल, विनोद मद्धेशिया, मुन्ना  श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed