फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People danced to the presentation of Mere Rashke Qamar...

Maharajganj News: मेरे रश्के कमर... की प्रस्तुति पर झूमे लोग

Wed, 04 Oct 2023 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
People danced to the presentation of Mere Rashke Qamar...
- महराजगंज महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने एक से एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। महराजगंज महोत्सव के तीसरे सत्र में स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति से लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। मेरे रश्के कमर, तूने पहली नजर, जब नजर से मिलाई मजा आ गया... गीत प्रस्तुत कर मयंक श्रीवास्तव ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस सत्र में बृजेंद्र कुमार ने सईंया सिपाही, देवरा फौजी जवान रे..., अर्जुन जायसवाल ने सजदा तेरा सजदा..., आस्था त्रिपाठी ने रेलिया बैरन, पिया को लिए जाए रे..., नितेश यादव ने दुनिया में तेरा है बड़ा नाम, अर्पित कुमार व हर्षित ने संदेशे आते हैं... गीत पर प्रस्तुति देते हुए सांस्कृतिक क्षमता को प्रदर्शित किया। अमर अंजन व मयंक गुप्ता ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों की प्रशंसा बटोरी। संचालन अरविंद जायसवाल सरस ने किया। इस दौरान अमित अंजन, शिरोमणि दूबे, पंकज मौर्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश मिश्रा की मिमिक्री को भी दर्शकों ने सराहा
महोत्सव के मंच पर अविनाश मिश्रा की ओर से प्रस्तुत किए गए मिमीक्री को भी दर्शकों ने सराहने का कार्य किया। उनकी प्रस्तुति से दर्शक अपनी हंसी को रोक नहीं सके।
-------------------------------
पुस्तक प्रदर्शनी रही फीकी
महोत्सव मेंं पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, मगर उसे लेकर लोगों में कुछ खास उत्साह नहीं दिखा। उस स्टाल पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed