फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People carasius to vaccination in CHapiya Village

कोरोना रोधी टीका

Fri, 02 Jul 2021 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
People  carasius to vaccination in CHapiya Village
छपिया गांव में टीका लगवाने के लिए लोगों में दिखा उत्साह
विज्ञापन

महराजगंज। गांव में टीकाकरण को गति देने की मुहिम तेज कर दी गई है। क्लस्टर वाइज गांव में टीका लगाने का क्रम शुरू हुआ है। बृहस्पतिवार को छपिया गांव में टीका लगवाने के लिए प्राथमिक विद्यालय पर लोगों की भीड़ सुबह से जुटनी शुरू हो गई। केंद्र 10.30 बजे तक काफी लोग पहुंच गए थे। इनमें सबसे खास बात यह रही की ढलती उम्र में जीवन की सुरक्षा के प्रति ज्यादा गंभीरता दिखी। बुजुर्गों ने उत्साह के टीका लगवाकर लोगों को समय से टीका लगवाने की अपील की। कतार में 100 लोग खडे़ थे। लेकिन, 77 लोगों को ही टीका लग सका था।
छपिया गांव की 68 वर्षीय नूरजहां ने टीका लगवाने के बाद कहा कि टीका सबको लगवाना चाहिए जिससे इस महामारी से बचा जा सकता है। 65 वर्षीय रूना देवी ने बताया कि टीका लगने से पहले मन में डर बना हुआ था, लेकिन अब बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। सदरूद्दीन ने कहा कि टीका को लेकर कुछ लोग भ्रमित हो रहे हैं जिन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है। टीका लगने के बाद मुझे कोई दिक्कत नहीं हुआ। गांव में सुबह 10 बजे टीम पहुंची। साबिर ने बताया कि टीका लगवाने के प्रति लोगों में उत्साह है। एएनएम इंद्रावती, रीता, निशा ने टीका लगाया। गांव के प्राथमिक विद्यालय में लोगों की भीड़ ज्यादा हो गई जिससे उमस में टीम के सदस्यों को टीका लगाने में परेशानी हुई। वहीं, समिउल्लाह, बैजनाथ, नूरमहल, प्रभुनाथ, उमूर खेर, विश्वकर्मा, वालिदा, बबिता देवी, साहिम खान, सफीक, इशरत जहां ने बताया कि टीका समाप्त हो गया जिससे टीका नहीं लग सका। अब शुक्रवार को पहले ही कतार में खड़े होकर टीका लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव की प्रोफाइल
गांव की आबादी 5000 है। गांव में लगभग 3000 पुरुष तथा 2000 महिलाएं हैं। साक्षरता दर 60 प्रतिशत है। 1200 युवा तथा 1000 बुजुर्ग है। गांव के एक प्रतिशत लोग सरकारी सेवा में है। जबकि अन्य लोग खेती मजदूरी करते हैं तथा अन्य लोग बाहर रहते है। महिला साक्षरता दर 10 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई से ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में कलस्टर वाइज टीकाकरण शुरू कराया गया है। जिसके क्रम में बृहस्पतिवार छपिया कलस्टर के चार छपिया, सिरसिया, बलुआ और कम्हरिया खुर्द में टीका लगा है।

-नीरज कन्नौजिया, अधीक्षक, सीएचसी परतावल
30 जून की शाम एक स्वास्थ्यकर्मी द्वारा फोन कर बताया गया कि एक जुलाई से दो दिन गांव में टीकाकरण कराया जाएगा। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
-सहाना, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed