फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People are suffering from dehydration due to the heat of the sun

Maharajganj News: सूरज की तपिश से डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे लोग

Sat, 25 Apr 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from dehydration due to the heat of the sun
ओपीडी में रोजाना पहुंच रहें 70 से 80 मरीज, 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अस्पताल के ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 70 से 80 मरीज इन समस्याओं के साथ अस्पताल आ रहे हैं। एक सप्ताह पहले ऐसे मरीजों की संख्या 30 से 40 थी। उन्होंने कहा कि तापमान में तेजी से बढ़ोतरी और लू जैसी स्थिति बनने के कारण शरीर में पानी की कमी हो रही है। इस वजह से डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग इससे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बाहर के खुले और दूषित खाने-पीने की चीजों का सेवन भी इन बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। कई मरीजों में उल्टी-दस्त के साथ कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत भी देखी जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. पवन कुमार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने सलाह दी है कि अधिक से अधिक पानी पिएं, बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के कपड़े पहनें और धूप में निकलने से बचें। इसके अलावा ताजे फल और स्वच्छ भोजन का सेवन करें तथा खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनाए रखें। यदि किसी व्यक्ति को लगातार उल्टी, दस्त या तेज पेट दर्द की समस्या हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में जाकर जांच कराएं। समय पर इलाज से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed