फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People are losing their lives in stunting, challan for Rs 12 has been issued.

Maharajganj News: स्टंटबाजी में गंवा रहे जान, 12 का हो चुका चालान

Mon, 01 Apr 2024 06:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 01 Apr 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
People are losing their lives in stunting, challan for Rs 12 has been issued.
महराजगंज। सोशल मीडिया पर रील बनाने की युवाओं पर ऐसी खुमारी छाई है कि वह अपने जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। अभिभावक भी उन पर लगाम नहीं कस पा रहे हैं। नदी, नहर पुल की ओर जाने वाली सड़क पर स्टंट का खेल तेजी से चल रहा है। गोरखपुर, फरेंदा व चौक जाने वाले मार्ग पर रील बनाने पर पुलिस ने 12 बाइकें सीज कर जुर्माना भी लगाया है। वहीं फरेंदा में होली के दिन स्टंट के खेल में दो युवाओं ने अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन

कहने को तो वाहन पर स्टंट करने पर रोक है, लेकिन जिले की अधिकतर सड़कें ऐसी हैं जो स्टंटबाजी व रील बनाने के लिए जानी जाती हैं। कम उम्र के किशोर यहां बाइक पर खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय के आसपास वैसे तो हर शाम स्टंटबाजी होती है, लेकिन छुट्टी वाले दिन की शाम बड़ी संख्या में स्टंटबाजों का जमावड़ा विभिन्न सड़कों पर होता है। इनमें बड़ी संख्या किशोरों की होती है जो न सिर्फ आसपास बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी यहां आते हैं। महंगी बाइकों को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए किशोर खतरनाक स्टंट करते हैं। कभी बाइक को सड़क पर लहराते हुए चलाते हैं तो कभी बाइक पर खड़े होकर स्टंट दिखाते हैं। ग्रुप में चलने वाले यह युवा रील बनाने में इस कदर मशगूल होते हैं कि कब कौन सी दुर्घटना उनके साथ हो जाए इसकी फिक्र उन्हें नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अधिकतर क्षेत्र वन आच्छादित हैं, जिसके कारण बेहतरीन प्रदर्शन दिखाकर रील बनाने का खेल और तेज है। जिले के विभिन्न मार्गों पर स्टंटबाजी करने वाले किशोर आसपास के स्कूलाें में पढ़ने वाले छात्र होते हैं। वह बाइक पर स्टंट करके रील बनाते हैं।


यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाइक पर स्टंट करना बेहद खतरनाक है। रील बनाने के लिए यह खेल कहां चल रहा है इसका पता लगाया जाएगा। कोई स्टंट करते मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed