{"_id":"694eef16e3612cd76a040ab9","slug":"people-are-liking-dates-in-winter-chuhara-is-behind-in-sales-maharajganj-news-c-206-1-go11002-167668-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सर्दियों में लोगों को भा रहा खजूर, बिक्री में छुहाड़ा पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सर्दियों में लोगों को भा रहा खजूर, बिक्री में छुहाड़ा पीछे
विज्ञापन
छुहाड़ा 240 तो खजूर का रेट 280 रुपये प्रति किलो
छुहारे में सीमित तो खजूर में किस्म की भरमार
महराजगंज। सर्दियों में जनपद के लोगों को सूखे मेवे में छुहाड़े की जगह खजूर का स्वाद भा रहा है। इसकी बिक्री भी खूब हो रही है। छुहाड़े की सीमित किस्म है जबकि खजूर में वैरायटी की भरमार है। छुहाड़ा सस्ता होकर भी सर्दियों की बिक्री में पिछड़ गया है। कारोबारियों के मुताबिक 240 रुपये किलो में अच्छी किस्म के छुहाड़े की बिक्री हो रही और साधारण खजूर का रेट 280 रुपये किलो से शुरू है।
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए सूखे मेवे का प्रयोग बहुतायत किया जाता। इसमें छुहाड़ा व खजूर भी शामिल हैं, यह एक ही प्रजाति के माने जाते हैं। मेवा कारोबारी विवेक निगम ने बताया कि छुहाड़ा पूर्णतः सूखा होता है वही खजूर नर्म होने के साथ फ्लैवर्ड भी होता है। अच्छी किस्म का सफेद व हल्का छुहाड़ा 240 रुपये किलो है। इसके अलावा एक काला व मोटा छुहाड़ा 220 रुपये किलो है। वहीं खजूर की साधारण किस्म किमिया भी 280 रुपये किलो से शुरू है। खजूर अलग-अलग फ्लेवर में भी खजूर की उपलब्धता 1,000 रुपये किलो तक की रेंज में है। कारोबारियों ने बताया कि बिक्री की बात करें तो सामान्य माह में छुहाड़ा खूब बिकता है, लेकिन सर्दियों में खजूर अधिक बिक रहा है।
कारोबारी धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि इन दिनों खजूर की बिक्री अधिक हो रही क्योंकि यह खाने में काफी मुलायम व विभिन्न फ्लेवर में उपलब्ध है जबकि छुहाड़ा सिर्फ एक ही स्वाद देता। इसलिए शरीर को गर्म रखने के लिए छुहाड़े की जगह खजूर अधिक बिक रहे हैं। उनकी दुकान पर प्रतिदिन छुहाड़े की बिक्री उनकी दुकान से जहां दो से तीन किलो है वहीं खजूर प्रतिदिन आठ से 10 किलो तक बड़े आराम से बिक रहा। सीलबंद पैकेट में खजूर आकर्षण भी बढ़ा रहा। थोक मेवा कारोबारी अंजनी गुप्ता ने बताया कि थोक बिक्री में भी खजूर की बिक्री अधिक है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
खजूर त्वरित तो छुहाड़ा देर तक रखता एनर्जेटिक
जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि कि खजूर व छुहाड़ा दोनों आयरन, कैल्सियम व हड्डियों के लिए फायदेमंद है। दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और सूजन कम करते हैं। शरीर की गर्माहट के साथ खजूर जहां त्वरित एनर्जी रिलीज करता है वहीं छुहाड़ा देर तक एनर्जेटिक रखता है।