फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People are falling ill due to difference in temperature between day and night

Maharajganj News: दिन और रात के तापमान में अंतर से लोग हो रहे बीमार

Mon, 26 Feb 2024 05:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 Feb 2024 05:19 PM IST
विज्ञापन
People are falling ill due to difference in temperature between day and night
महराजगंज। मौसम में बदलाव के कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। दिन और रात के तापमान में अंतर होने के कारण लोगों को सेहत संबंधी समस्या हो रही है। वहीं वायरल के बाद पेट में संक्रमण की परेशानी हो रही है। चिकित्सक उपचार करने के साथ ही बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। जहां रात को तापमान काफी कम रहता है, वहीं दिन में मौसम गर्म हो जा रहा है। रविवार रात का तापमान आठ डिग्री रहा। वहीं सोमवार दिन का तापमान 24 डिग्री रहा। इस तरह रात व दिन के तापमान में तीन गुने का अंतर हो रहा है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिकित्सक ठीक नहीं मान रहे हैं। मौसम में इस तरह के बदलाव के बाद वायरल ने फिर से लोगों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल और सीएचसी में मरीजों को संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रोजाना करीब 800 ओपीडी हो रही है, जिनमें वायरल से पीड़ित काफी मरीज होते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में वायरल ठीक होने पर पेट में संक्रमण की समस्या हो रही है। इससे पाचन क्रिया बिगड़ रही है और पेट में दर्द रहता है। इस तरह से मौसम ने परेशानी बढ़ाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव होने के कारण सेहत पर इसका असर पड़ रहा है। इससे सचेत रहने की जरूरत है।
--------------------------
इस तरह होगा बचाव

-सुबह-शाम गर्म कपड़े पहने

-अभी ठंडा पानी न पिएं
-आइसक्रीम व अन्य ठंडी चीजों को खाने से अभी बचे

-देर से रखा हुआ खाना न खाएं
-पेट में संक्रमण होने पर भारी खाना, तला हुआ, मसालेदार न खाएं

-चिकित्सक से परामर्श के बाद ही दवा खिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed