{"_id":"6aa5c0b58e15f12e4e0e2d5c","slug":"people-angered-by-the-move-to-close-highway-cut-throughs-staged-a-protest-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-184998-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईवे पर कट बंद करने के प्रयास से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईवे पर कट बंद करने के प्रयास से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नौतनवा। बहादुरशाह नगर वार्ड में हाईवे पर स्थित भुंडी बाईपास चौराहा पर कार्यदायी संस्था द्वारा आए दिन डिवाइडर में दिए गए कट को बंद करने के प्रयास के विरोध में लोगों ने शनिवार की सुबह में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस मौके पर लोगों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों ने जब नारेबाजी की लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सुदेव पटेल मौके पर पहुंचें। इसके बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र तहसीलदार को सौंपकर डिवाइडर में कट न छोड़ने पर आंदोलन को बाध्य होने की चेतावनी दी। ज्ञापन के जरिए कहा गया कि हाईवे निर्माण के दौरान ही काफी प्रयास के बाद भुंडी बाईपास चौराहा पर डिवाइडर में कट छोड़ा गया था।
उसी रास्ते पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के साथ ही वहां आसपास के लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में आए दिन कार्यदायी संस्था पीएनसी द्वारा डिवाइडर में दिए गए कट को बंद करने का प्रयास किया जाता है। शुक्रवार की रात भी कट को बंद करने का प्रयास किया जा रहा था। विरोध के बाद किसी तरह वह बैकफुट हुए। लोगों का कहना है कि यदि उक्त कट को बंद कर दिया गया तो उस रास्ते आने और जाने वाले लोगों का करीब 4 किलोमीटर तक की अनावश्यक दौड़ लगानी पड़ेगी। लोगों ने जनहित को देखते हुए हाइवे पर मौजूद उक्त कट को बंद न कराने और मौके पर जेब्रा क्रासिंग बनाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस मौके पर सभासद झुल्लुर कुरैशी, सभासद राजू अग्रहरि, राशिद कुरैशी, लल्लू जायसवाल, आकाश मद्धेशिया, शाहिद लारी, दीपक अग्रहरि, शेरू, रामवृक्ष, मनोज, मीना देवी, संजय, श्रीराम, गीता देवी, महेंद्र, सीताराम आदि मौजूद रहे। वहीं नायब तहसीलदार सुदेव पटेल का कहना है कि प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए जल्द से जल्द मामले का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : नौतनवा तहसील में प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को पत्र सौंपते स्थानीय नागरिक। संवाद