{"_id":"6245ee6e46b6d239f44d877c","slug":"payment-of-50-crore-maharajganj-news-gkp4317538121","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 50 करोड़ का हुआ भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 50 करोड़ का हुआ भुगतान
विज्ञापन

- दिन भर वित्तीय कार्यों को करने में जुटे रहे कर्मी, धीमे सर्वर ने बढ़ाई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को कोषागार कार्यालय में भुगतान कराने के लिए विभिन्न विभागों के जिम्मेदार दिन भर मशक्कत करते रहे। धीमे चल रहे सर्वर के बीच रात आठ बजे तक कोषागार कर्मियों ने लगभग 50 करोड़ का भुगतान किया। शेष भुगतान के लिए कवायद जारी रही।
बृहस्पतिवार को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन था। ऐसे में वर्ष 2021-22 के सभी बिलों का तीव्र गति से पास कराने के लिए कोषागार के सभी कर्मी कार्यों का निपटान कराने में जुुटे रहे। जिले के विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों ने सुबह से ही कार्यालय पहुंचकर अपने बिल को सहेजते हुए भुगतान की पहल की। धीमे चल रहे सर्वर ने कोषागार कर्मियों की मुश्किलों को बढ़ाया। रात आठ बजे तक विभागों को लगभग 50 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सर्वर के धीमा चलने से कुछ विभागों के भुगतान में विलंब हो रहा है। मुख्य कोषाधिकारी शालीग्राम ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन राजकीय विभागों के बिलों का भुगतान कराने का कार्य किया गया। रात आठ बजे तक विभागों को लगभग 50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है । जो धनराशि बचेगी, उसे शासन को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।