फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pay attention to the rules in India, no one will come in handy

Maharajganj News: इंडिया में रखो नियम का ध्यान, कोई नहीं आएगा काम

Sun, 16 Jun 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Pay attention to the rules in India, no one will come in handy
अमेरिकी नागरिक। 
महराजगंज। अमेरिका में न्यूयार्क के निकट रहने वाले लांस एंजेलिस निवासी स्काट बायड क्नोक्स ने दिल्ली एअरपोर्ट पर शनिवार को भारत की मिट्टी को नमन करते हुए अपने देश रवाना हो गया। वह हिंदी बहुत कम जानता है। शुक्रवार सुबह जब उसे पुलिस लाइन के अतिथिगृह से दिल्ली ले जाया जा रहा था, उस समय सुबह के चार बजे थे। उससे जब पूछा गया तो अपनी टूटी फूटी हिंदी में जवाब दिया। कहा कि इंडिया में नियम का ध्यान रखना, नहीं तो कोई काम नहीं आएगा। प्रतिसार निरीक्षक और अपने अधिवक्ता से वह गर्मजोशी से मिला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 15 जून 2022 को अमेरिका निवासी स्काट बायड क्नोक्स गिरफ्तार हुआ था। उसे कुछ दिनों तक महराजगंज जिला कारागार में रखा गया फिर फरवरी 2023 में सर्वाइकल के कारण गोरखपुर जिला जेल भेज दिया गया। 12 जून 2024 को उसकी सजा पूरी हो गई। इससे पहले उसके मित्र ने 90 हजार रुपये का अर्थदंड जमा करके उसको अतिरिक्त सजा से बचा लिया।
विज्ञापन

गोरखपुर कारागार से एक दिन पहले जिले की पुलिस महराजगंज पुलिस लाइन लेकर आई थी। शुक्रवार भोर में ही उन्हें दिल्ली भेज दिया गया। जाते समय उसने कहा कि आई एम ए हीरो मणकर्णिका एंड अदर पिक्चर्स। वेरी स्ट्रांग इंडियन ला एंड आर्डर, शो वेरी केयरफुल फ्राम हियर।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार को 11:35 बजे के बाद अमेरिकी नागरिक फ्लाइट से रवाना हो गया। एअरपोर्ट तक उसे पुलिस लेकर गई थी। भारत के प्रति उसका आदर दिखा।
-सोमेंद्र मीणा, एसपी, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed