{"_id":"65ce31827ad9b4e9d50bdcc7","slug":"pawan-defeated-ankit-and-aman-defeated-manoj-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115885-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पवन ने अंकित को और अमन ने मनोज को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पवन ने अंकित को और अमन ने मनोज को दी पटखनी
Thu, 15 Feb 2024 09:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 15 Feb 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा विकास खंड के महदेइया श्री विष्णु भगवान मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को मेले का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। दूर दराज से आए पहलवानों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कुश्ती प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंकित मौर्य व पवन साहनी के बीच हुआ। इसमें पवन सहानी विजेता रहे। मनोज व अमन के बीच मुकाबले में अमन विजेता रहे। सुजीत और जितेंद्र यादव में जितेंद्र यादव विजेता रहे। रामगोपाल और अमित की कुश्ती बराबरी पर रही। धर्मेंद्र और राकेश के बीच हुए मुकाबले में धर्मेंद्र विजेता रहे। आकाश और जितेन्द्र के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। बच्चों ने मेले में लगे झूले, सर्कस आदि का लुत्फ उठाया। मेला समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता, क्षितिज सिंह, ग्राम प्रधान संगम वर्मा, पूर्व प्रधान रामानंद वर्मा, श्यामसुंदर वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद