{"_id":"6834c59ebd06e456390b4bb5","slug":"patrolling-intensified-in-12-border-villages-after-information-about-suspects-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150144-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्धों की सूचना के बाद से सीमावर्ती 12 गांवों में गश्त तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्धों की सूचना के बाद से सीमावर्ती 12 गांवों में गश्त तेज
Tue, 27 May 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 27 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/सोनौली। बीते दिनों भारत नेपाल सीमा पर संदिग्धों को गांव के लोगों ने देखा था। हालांकि रात होने के कारण किसी को कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगरानी तेज कर दी गई है।
सोमवार को पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र के 12 गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों ने संवाद कर सही तथ्यों को जानने की कोशिश की। इन दिनों में पगडंडियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पीएसी बल के साथ सीमावर्ती क्षेत्र के करीब 12 गांव का औचक निरीक्षण किया गया। भगवानपुर, श्याम काट, मदरी, शेख फ़रेनी, सेवतरी, खनुवा, हरदीडाली, कैलास नगर सहित अन्य गांवों का औचक निरीक्षण किया। ये सभी गांव नेपाल सीमा से सटे हैं। नो मेंस लेंड के करीब दोनों तरफ आबादी है। जहां से भारत से नेपाल आना बहुत ही आसान है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वैसे ताे भारत-नेपाल सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सुरक्षा कर्मियों के अलावा खुफिया एजेंसियां पूरा तरह अलर्ट हैं।
सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मी नेपाल से आने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच कर रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति की पहचान पत्र की जांच के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश दिया जा रहा है।