फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients' name, age and mobile number will be recorded in the health fair.

Maharajganj News: आरोग्य मेला में दर्ज होगा मरीजों का नाम, उम्र और मोबाइल नंबर

Wed, 07 Jan 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Patients' name, age and mobile number will be recorded in the health fair.
जिले में कुल 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक अर्बन पीएचसी संचालित
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए अब मरीजों का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। शासन के निर्देश पर अब मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज का नाम, उम्र और मोबाइल नंबर पंजीकरण रजिस्टर के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से भी दर्ज किया जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने से मरीजों की पहचान सुनिश्चित होगी और इलाज से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रह सकेगा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में कुल 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक अर्बन पीएचसी संचालित है। यहां नियमित रूप से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। अब तक इन मेलों में मरीजों की संख्या और उनके उपचार का आकलन अनुमान के आधार पर किया जाता था। कई मामलों में एक ही मरीज द्वारा बार-बार पर्ची बनवाकर दवा लेने की शिकायतें सामने आती थीं। इससे वास्तविक लाभार्थियों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाती थी। नई व्यवस्था लागू होने से इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगेगी और यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सही मरीजों तक पहुंचे।
विज्ञापन

नई प्रणाली के तहत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पंजीकरण प्रक्रिया को व्यवस्थित किया गया है। पंजीकरण काउंटर पर मरीज से सबसे पहले उसका नाम, उम्र और मोबाइल नंबर पूछा जाएगा। यह जानकारी दर्ज होने के बाद ही मरीज को चिकित्सक के पास भेजा जाएगा। डिजिटल रिकॉर्ड के कारण मरीजों के इलाज का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इससे भविष्य में उपचार के दौरान चिकित्सकों को भी सुविधा होगी। मोबाइल नंबर दर्ज होने से मरीजों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

नई व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग आसान हो जाएगी। डिजिटल डाटा के माध्यम से यह भी पता लगाया जा सकेगा कि किस क्षेत्र से कितने मरीज आ रहे हैं और किन बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक है।
-डॉ नवनाथ प्रसाद, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed