फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients face problems due to lack of specialist doctors in Arogya Mela

Maharajganj News: आरोग्य मेले में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को परेशानी

Sun, 13 Oct 2024 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Oct 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
Patients face problems due to lack of specialist doctors in Arogya Mela
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज नहीं हो रहा है। मेले में आए मरीजों के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से इलाज कराने में परेशानी हुई, लेकिन जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

11:30 बजे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवसागर में डाॅक्टर मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज सुशीला ने बताया कि कीड़ा पड़ने के कारण आंख लाल हो गई है। धानी बाजार में निजी क्लिनिक से ड्रॉप ली, लेकिन अभी तक आराम नहीं मिला। आरोग्य मेले में आंख दिखाने के लिए गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिले। मरीज सीमा ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार की समस्या है। इलाज के लिए आरोग्य मेले में पहुंची थी, लेकिन वहां पर मौजूद डाॅक्टर ने सिर्फ हल्की-फुल्की दवा देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

12:45 बजे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृत पिपरा में डाॅक्टर मौजूद थे। कविता ने बताया कि हमें सांस फूलने की दिक्कत है। इलाज के लिए आरोग्य मेले में आई थी, लेकिन इसका इलाज नहीं हो सका। शालिनी देवी ने बताया कि हमें अंदरुनी परेशानी है। इलाज के लिए आरोग्य मेले में आई थी, लेकिन वहां पर महिला चिकित्सक न होने के कारण वापस बिना इलाज कराएं घर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.केपी सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में बेहतर इलाज की व्यवस्था है। अगर कहीं व्यवस्था में कहीं कमी है तो उसे ठीक करा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया है। मेले में 1493 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार किया गया। इसमें पुरुष-691, महिला-642 एवं बच्चों 160 शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed