{"_id":"6ad68a8ca4ae666d8501a62b","slug":"patients-even-had-to-wait-to-see-doctors-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187493-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 497 की जांच, 125 बुखार से पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 497 की जांच, 125 बुखार से पीड़ित मिले
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में बदलाव के बीच सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर पर पंजीकरण कराने के लिए लंबी कतार लगी रही। डॉक्टरों को दिखाने के लिए भी मरीजों को इंतजार करना पड़ा। सर्दी, खांसी, बुखार और सांस संबंधी परेशानी से पीड़ित लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे।
ओपीडी में सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पर्चा बनवाने के बाद मरीज संबंधित डॉक्टरों के कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। किसी को बुखार की शिकायत थी तो कोई सर्दी, खांसी और सांस लेने में परेशानी से जूझ रहा था। मरीजों की भीड़ के कारण डॉक्टरों के कक्ष के बाहर भी गहमागहमी रही।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि ओपीडी में कुल 497 मरीजों की जांच की गई। इनमें 125 मरीज बुखार से पीड़ित थे। मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण होने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। पर्याप्त पानी पीने, साफ-सफाई रखने और खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।