फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pathway

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर फुटपाथ गायब

Tue, 10 Sep 2019 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
pathway
शिकारपुर-घुघली मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ी। - फोटो : MAHARAJGANJ
सड़कें हुईं चौड़ी, फुटपाथ गायब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शासन की मंजूरी के बाद जिले में कई सड़कों का चौड़ीकरण तो कर दिया गया लेकिन सड़कों के किनारों पर फुटपाथ नहीं बनाए गए। सड़कों के किनारे जगह-जगह गड्ढे व झाड़ियां होने के कारण पैदल आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है।
जिला मुख्यालय से गोरखपुर जाने वाली सड़क पर शिकारपुर के अलावा कई स्थानों पर सड़क के किनारे तक झाड़ियां उग आई हैं। इस मार्ग पर पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए अलग से फुटपाथ सुरक्षित नहीं किया गया है। वहीं शिकारपुर से घुघली जाने वाले मार्ग पर करीब 13 किलोमीटर तक सड़क को चौड़ा किया गया है। लेकिन सड़क के किनारे फुटपाथ नहीं बनाया गया है। भुअना चौराहे से पटखौली रेलवे क्रासिंग तक बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं और यह सड़क के किनारे तक पहुंच गई हैं। इस सड़क पर जगह-जगह विद्युत पोल, गड्ढे व झाड़ियां दुघर्टना को दावत दे रही हैं। घुघली से इंदरपुर जाने वाली करीब 12 किलोमीटर सड़क पर भी फुटपाथ नहीं बनाया गया है। सड़क के किनारे झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन

पटखौली रेलवे क्रासिंग से भुअना मोड़ तक बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं और यह सड़क तक पहुंच गई हैं। लोगों का कहना है कि पहले सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया गया था, तो दोनों किनारों पर फुटपाथ बने हुए थे। जिससे पैदल व साइकिल सवार लोगो को आवागमन में कोई समस्या नहीं होती थी। अब सड़क चौड़ीकरण के बाद इस मार्गों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार तो बढ़ गई है लेकिन चौड़ीकरण के बाद फुटपाथ नहीं होने से पैदल आवागमन करने वाले राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश्वर सिंह ने कहा कि अगर सड़क के किनारे फुटपाथ बनाए जाए तो पैदल चलने वालों के अलावा साइकिल से आवागमन करने वालों को काफी सहूलियत होगी।
सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि किनारों पर फुटपाथ नहीं होने के कारण सड़क पर ही लोग वाहन खड़ी कर देते हैं। जिससे आने-जाने वाले अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है।

अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान किनारे फुटपाथ बनाने के निर्देश दिए गए थे। अगर कहीं फुटपाथ नहीं बना है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed