फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pathology centers operating without registration closed down

Maharajganj News: बिना पंजीकरण संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटर कराया बंद

Wed, 20 Mar 2024 07:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Mar 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Pathology centers operating without registration closed down
महराजगंज। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी पैथोलॉजी सेंटरों पर छापा मारा। इससे हड़कंप मच गया। कई संचालक शटर गिराकर भाग गए। निरीक्षण में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे तीन पैथोलॉजी सेंटरों व एक क्लीनिक को टीम ने बंद करा दिया। उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने निचलौल क्षेत्र के पैथोलॉजी सेंटरों पर छापामारी की। टीम ने पहले टीएन पैथोलॉजी सेंटर का निरीक्षण किया। इसका संचालन अपंजीकृत रूप से चल रहा है। पैथोलॉजी सेंटर में खून जांच करने वाले उपकरण मिले। पैथोलॉजी सेंटर में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण, प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अग्निशमन सुरक्षा उपकरण नहीं मिले। इसके बाद टीम लाइफ केयर पैथोलॉजी पर पहुंची। यह सेंटर भी बिना पंजीकरण के संचालित होते पाया गया। सेंटर को बंद कराते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही टीम ने एचपी पैथोलॉजी लेबोरेटरी कटरा चौराहे का निरीक्षण किया। यह सेंटर भी बिना पंजीकरण संचालित हो रहा था।
विज्ञापन

तीनों सेंटरों को बंद करा दिया। अंत में टीम ने रामपुर सिसवा मार्ग पर स्थित अनिरूद्ध गुप्ता के क्लीनिक का निरीक्षण किया। क्लीनिक भी बिना पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था। क्लीनिक को बंद कराते हुए नोटिस दिया गया। साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिकायत मिलने पर बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटर व क्लीनिक को बंद कराया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed