{"_id":"6af776567aaeb811ec002ab2","slug":"passing-the-tet-has-now-been-made-mandatory-for-the-promotion-of-council-school-teachers-maharajganj-news-c-206-1-go11002-189145-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टीईटी की अनिवार्यता से 250 शिक्षक पदोन्नति की दौड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टीईटी की अनिवार्यता से 250 शिक्षक पदोन्नति की दौड़ से बाहर
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति में अब टीईटी पास होना अनिवार्य कर दिया गया है। इस नियम के लागू होने से जिले के करीब 250 शिक्षक पदोन्नति की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। इससे शिक्षक संगठनों में नाराजगी है।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के आदेश के अनुसार, प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण करने वाले शिक्षक ही प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति पा सकेंगे।
वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी पास करने वाले शिक्षकों को जूनियर विद्यालयों में प्रधानाध्यापक बनाया जाएगा। बिना टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का पद सुरक्षित रहेगा। शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित विशेष टीईटी का परिणाम आने के बाद ही उनकी पदोन्नति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में जूनियर प्रधानाध्यापक के 678, प्राथमिक प्रधानाध्यापक के 750 और जूनियर सहायक अध्यापक के 900 पदों पर पदोन्नति होनी है। जूनियर प्रधानाध्यापक के पदों के लिए 1533 और प्राथमिक प्रधानाध्यापक व जूनियर सहायक अध्यापक के 1650 पदों के लिए 3648 शिक्षक पात्र हैं।