{"_id":"673ba0641914a031ad02b354","slug":"passengers-worried-due-to-cancellation-of-intercity-express-expenses-increased-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135980-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने से परेशान रहे यात्री, बढ़ गया खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने से परेशान रहे यात्री, बढ़ गया खर्च
Tue, 19 Nov 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। रेलवे प्रशासन ने छपरा-नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस को सोमवार और मंगलवार को दो दिनों के लिए निरस्त कर दिया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए बस से अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ी।
छपरा से चलकर नौतनवा रेलवे स्टेशन तक आने वाली 15105 इंटरसिटी एक्सप्रेस और नौतनवा से चलकर छपरा तक जाने वाली 15106 इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन ने पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-भटनी खंड के चौरीचौरा-गौरी बाजार-बैतालपुर स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग के परिप्रक्ष्य में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण निरस्त कर दिया है। सोमवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों ने ट्रेन निरस्त होने के कारण विवश होकर अधिक किराया देकर रोडवेज बसों से यात्रा पूरी की। इंटरसिटी एक्सप्रेस का नौतनवा से गोरखपुर तक 45 रुपया किराया है। वहीं रोडवेज से 135 रुपया और प्राइवेट बस से 140 रुपया किराया लगता है। नौतनवा छपरा एक्सप्रेस 12:25 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आती है और दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान करती है। सप्ताह में रविवार को यह ट्रेन नहीं आती है। दूर दराज के यात्री नेपाल के भैरहवा में आंख का इलाज कराने के लिए आते हैं। बस यात्री चंद्रप्रभा, प्रेमलता, विंदेश्वरी, सकीना, आरती, शबनम, कमलेश यादव, चंद्रप्रकाश, सुधांशु आदि यात्रियों ने बताया कि भैरहवा आंख का इलाज कराने गए थे। जब स्टेशन पर आए तो पता चला कि ट्रेन निरस्त है। स्टेशन मास्टर जफरे आलम ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग के कारण इंटरसिटी निरस्त हुई है।