फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passengers warming up in roadways buses

Maharajganj News: 43 डिग्री तापमान में रोडवेज की बसों में तप रहे यात्री

Tue, 20 Jun 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Passengers warming up in roadways buses
निर्माणाधीन स्टेशन पर सुविधाओं का टोटा, यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। इन दिनों बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। इससे हर तबके के लोग परेशान हैं। खासकर यात्रा के दौरान परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। 43 डिग्री तापमान में रोडवेज की बसों में सफर के दौरान यात्रियों को तपना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, बस स्टेशन परिसर में यात्रियों को धूप से बचने का इंतजाम भी नहीं है। स्टेशन निर्माणाधीन होने के कारण पेयजल समेत अन्य सुविधाओं का टोटा है।

सोमवार की दोपहर में बस स्टेशन पर यात्री बस में खचाखच दिखे। सभी गर्मी से बेहाल थे। गर्मी से परेशान यात्री पानी पीते नजर आए। बस में यात्री कह रहे थे कि चालक साहब जल्दी चलिए। कुछ देर बाद चालक अपनी सीट पर आया और बस आगे चल पड़ी तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। बीते दस दिनों से गर्मी के कारण प्रत्येक दिन यात्री कम निकल रहे हैं। बहुत जरूरत होने पर ही लोग यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

यात्री रामदेव ने बताया कि दिल्ली जाना है। गर्मी की वजह से सफर मुश्किल हो गया है। एसी बस में भी यात्रा करने में भी परेशानी हो रही। चालक व परिचालकों ने बताया कि गर्मी के कारण यात्री कम निकल रहे हैं। बस में भी यात्रा के दौरान उमस होती है। यात्री सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी में बस आग की तरह तप रही है। यात्रा के दौरान पसीना टपकता है। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि बसों की संख्या बढ़ा दी गई। गर्मी के वजह से समस्या है, लेकिन यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed