{"_id":"6560ff1d987f64d17a05c594","slug":"passengers-have-to-travel-standing-in-the-bus-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10250-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: यात्रियों को बस में खड़े होकर करना पड़ रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: यात्रियों को बस में खड़े होकर करना पड़ रहा सफर
विज्ञापन
यात्रियों को बस में खड़े होकर करना पड़ रहा सफर
लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। महराजगंज शहर में बस स्टेशन पर यात्री गोरखपुर जाने के लिए परेशान रहे दिवाली और छठ में बाहर से घर आए लोगों को जाने का सिलसिला शुरू हो गया है, इस वजह से समस्या बढ़ गई है। ट्रेनों में सीटें फूल हैं तो बसों में यात्रा कराना बेहद मुश्किल है।
शुक्रवार को शहर के बस स्टेशन पर दोपहर में यात्री गोरखपुर जाने के लिए परेशान रहे। एक बस आई तो उसमें बैठने के लिए होड़ मच गई। दिल्ली जाने के लिए शास्त्री नगर के दिनेश स्टेशन पर आए थे। उन्होंने बताया कि पंजाब जाना है। गोरखपुर से ट्रेन पकड़नी है। वह बातचीत कर रहे थे, इतने में एक बस आई तो उसमें बैठने के लिए दौड़े। किसी तरह से वह बस में सवार होने के बाद राहत महसूस किए।
मनोरमा देवी दिल्ली जा रहीं थी। वह भीड़ होने के कारण नहीं बैठ सकीं तो उन्होंने बताया कि छठ के बाद हर किसी को जाने की जल्दी है। इस वजह से भीड़ के कारण परेशानी हो रही है। निचलौल जाने के लिए बस का इंतजार करने रमेश कुमार ने बताया कि बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन पता नहीं बस आएगी।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि सभी बसें समय से भेजी जा रही हैं। यात्रियों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। बसें सभी प्रमुख रूटों संचालित की जा रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -