फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passengers are troubled due to delay in trains

Maharajganj News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की सांसत

Thu, 03 Jul 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 03 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled due to delay in trains
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर आए दिन ट्रेनों का संचालन अपने निर्धारित समय पर न होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेल मार्ग के भरोसे सफर करने वाले यात्रियों को रोजाना ट्रेन की लेटलतीफी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं समस्या से बखूबी अवगत होने के बाद भी रेलवे के उच्चाधिकारी इसके ठोस निदान की दिशा में कोई सार्थक पहल करते नहीं दिख रहे हैं। आए दिन यात्रियों के हाथ निराशा, धन और समय की क्षति ही हाथ लग रही है। इस रूट पर चलने वाली विभिन्न ट्रेनों की अपेक्षा सबसे दयनीय स्थिति 05571 और 05572 नौतनवा-नकहा सवारी गाड़ी की है।
विज्ञापन

यह ट्रेन अक्सर अपने निर्धारित समय से 5 से 7 घंटे की देरी से चलती है। इतना ही नहीं बिना किसी सूचना के इस ट्रेन को अचानक से निरस्त भी कर दिया जाता है। मंगलवार को भी इस रूट पर चलने वाली 55069 अपने निर्धारित समय से एक घंटे देर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 8:55 की बजाए 10 बजे उक्त ट्रेन नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंची और यहां से फिर 10:40 बजे गंतव्य को रवाना हुई। इसी तरह 05571 एवं 05572 नौतनवा-नकहा सवारी गाड़ी को देरी से चलने के कारण निरस्त कर दिया गया। उक्त ट्रेन के भरोसे बैठे यात्री घंटों परेशान रहे और उन्हें निराश लौटना पड़ा।
बुधवार को भी 05571 सवारी गाड़ी 8 घंटे की देरी से चली, जिसके रात में करीब 12 बजे पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed