फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passengers angry over not getting bus, blocked road

Maharajganj News: बस नहीं मिलने से भड़के यात्री, सड़क किया जाम

Sun, 16 Jun 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Passengers angry over not getting bus, blocked road
महराजगंज। शहर के बस स्टेशन पर शनिवार रात करीब आठ बजे के बाद पहुंचे यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। स्टेशन पर एक भी बस नहीं थी। मौके पर करीब 40 से अधिक यात्री मौजूद रहे। बस नहीं मिली तो यात्रियों ने स्टेशन के सामने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को समझाकर शांत करा दिया l
विज्ञापन


बस स्टेशन पर पहुंचे कटहरा गांव के संदीप कुमार ने बताया कि गोरखपुर से केरल जाने के लिए ट्रेन पकड़ना था, लेकिन महराजगंज में ही देर हो गई तो अब ट्रेन मिलनी मुश्किल है। टिकट आरक्षित कराया हूं। कुछ देर बस नहीं मिली तो वह भी बेकार हो जाएगा। इसी तरह से सिसवा महादेव के रहने वाले विकास कुमार को भी लखनऊ जाना था। वह स्टेशन पर इधर-उधर भटक रहे थे।
विज्ञापन

इन्हीं यात्रियों की तरह से अन्य यात्री भी इधर-उधर पूछताछ कर रहे थे, लेकिन कोई कुछ बताने वाला नहीं था। मौके पर पहुंचे सरल कोतवाल राहुल शुक्ला ने बस का इंतजाम करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। यात्री स्टेशन पर इधर-उधर भटकते रहे। कुछ प्राइवेट वाहन से गोरखपुर रवाना हुए, जिनकी व्यवस्था नहीं हुई वे लोग अफसोस करते हुए अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली राहुल शुक्ला ने बताया कि स्थिति सामान्य है। यात्रियों को समझाकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed