{"_id":"6835d5dae0b175bc5f015911","slug":"passenger-train-cancelled-passengers-worried-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-150266-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पैसेंजर ट्रेन निरस्त, यात्री रहे हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पैसेंजर ट्रेन निरस्त, यात्री रहे हलकान
Tue, 27 May 2025 08:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 27 May 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। नगर के नौतनवा रेलवे स्टेशन से रोजाना शाम 6:55 बजे चलकर नकहा जाने वाली 55072 गोरखपुर-नकहा सवारी गाड़ी मंगलवार को निरस्त रही। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, नकहा जंगल रेलवे स्टेशन से रोजाना दोपहर 2:50 बजे चलकर 55071 पैसेंजर ट्रेन शाम को 5:15 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है यहां से नकहा के लिए प्रस्थान करती है। मंगलवार को यात्री नौतनवा रेलवे स्टेशन पर यात्रा के लिए पहुंचे थे। जहां घंटों इंतजार के बाद रेल प्रशासन ने ट्रेन निरस्त रहने की सूचना दी।
अचानक ट्रेन निरस्त होने की यात्रियों में खलबली मच गई। कुछ समय तक इंतजार करने के बाद यात्री बस एवं अन्य संसाधनों से अपने गंतव्य को रवाना हुए।
स्टेशन मास्टर नौतनवा धनंजय चौबे ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से मंगलवार को रूट पर चलने वाले 55072 गोरखपुर-नकहा सवारी गाड़ी के निरस्त रहने की जानकारी दी गई। सूचना प्राप्त होते ही यात्रियों को इससे अवगत करा दिया गया।