फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passenger engine fails at Siswa station, passengers remain worried for hours

Maharajganj News: सिसवा स्टेशन पर पैसेंजर का इंजन फेल, घंटों यात्री रहे परेशान

Sun, 28 Jul 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Passenger engine fails at Siswa station, passengers remain worried for hours
कोठीभार। गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली 05450 पैसेंजर गाड़ी का इंजन फेल होने से कई घंटे सिसवा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को 7:58 बजे पैसेंजर गाड़ी सिसवा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए सिग्नल दिया गया तो गाड़ी की इंजन फेल हो गया। गाड़ी स्टेशन पर देर रात तक खड़ी रही।
विज्ञापन


नरकटियागंज निवासी जुबैर खान ने बताया कि वो गोरखपुर से इलाज कराकर अपने घर जा रहे थे। अब गाड़ी का इंजन खराब होने के कारण इस भीषण गर्मी में गाड़ी के चलने के इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिहार के खैरपोखरा निवासी फरियाद आलम ने बताया कि व दिल्ली से आ रहा हूं। गोरखपुर से पैसेंजर ट्रेन से आया। गाड़ी का इंजन खराब हो गया है।

हरिनगर निवासी बासमती का कहना है कि अगर इंजन फेल नहीं होता तो 10 बजे तक अपने घर पहुंच जाती।
बगहा निवासी सुनीता ने बताया कि गाड़ी का इंजन फेल होने से सारा शेड्यूल ही गड़बड़ हो गया।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक संतोष सिंह का कहना है कि इंजन फेल होने की सूचना अधिकारियों को दी गईं है। इंजन पहुंचते ही गाड़ी रवाना कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed