फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pass ki samiksha

जारी हुए पास की होगी समीक्षा

Fri, 10 Apr 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
pass ki samiksha
जारी किए गए सभी पास की होगी समीक्षा, अनावश्यक पास होंगे निरस्त
विज्ञापन

महराजगंज। शासन ने जिला प्रशासन को लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जारी किए गए पास की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। यह भी कहा गया है कि भीड़ को नियंत्रित करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के लिए अनावश्यक रूप से जारी किए पास को निरस्त कर दिया जाए।

प्रमुख सचिव ने प्रशासनिक व निकायों के जिम्मेदारों को भेजे पत्र में लॉकडाउन के दौरान ध्यान दिए जाने वाले बिंदुओं को इंगित करते हुए लॉकडाउन को पूरी तरह सफल बनाने का निर्देश दिया है। जिम्मेदारों से कहा गया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की घर-घर आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। शत-प्रतिशत घरों की जांच करते हुए सैनिटाइजेशन कराया जाए। श्रमिकों को कहीं आना व जाना अनिवार्य है तो पूल वाहनों के माध्यम से लाने की व्यवस्था की जाए। सघन पेट्रोलिंग की जाए। सड़कों पर चिकित्सा, पुलिस विभाग के कर्मियों के साथ सिर्फ वे ही दिखें जो आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में लगे हैं। इनके अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को बाहर न निकलने दिया जाए। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि एडीएम व सभी एसडीएम द्वारा जारी किए गए पास के विवरण मंगाए जा रहे हैं। निर्देशों का पूर्णत: पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की सीमा में पास जारी करने का अधिकार एसडीएम को तथा जिले की सीमा से बाहर पास जारी करने का अधिकार एडीएम को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed