फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Party workers should play an active role in strengthening the organization.

Maharajganj News: संगठन को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता

Sun, 12 Jul 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Party workers should play an active role in strengthening the organization.
कस्बे के एक मैरिज हॉल में सुभासपा का कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया आयोजित
विज्ञापन

फरेंदा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बूथ व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कस्बे के एक मैरिज हॉल में शनिवार को किया गया। इस दौरान आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व राज्य मंत्री अरविंद राजभर रहे।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि अरविंद राजभर ने कहा कि संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जुट जाएं। क्षेत्र के प्रत्येक गांव और बूथ तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं विचारों को आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत कड़ी होते है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार वरुण ने किया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव शक्ति सिंह, विधानसभा प्रभारी फरेंदा जितेंद्र सिंह, कबिलास राजभर, विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, जोगेंदर राजभर, शैलेश गुप्ता, बच्चू लाल राजभर ने संबोधित किया। इस दौरान बृजेश राजभर, राम किशुन राजभर, संतोष भारती, राजकुमार राजभर, हरिराम राजभर, सुर्य प्रकाश राजभर, बृजेश वर्मा, सत्यपाल वर्मा, ईश्वर राजभर सहित तमाम लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed