फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Parshuram Yadav elected president and Manoj Mishra elected minister

Maharajganj News: परशुराम यादव अध्यक्ष व मनोज मिश्र मंत्री निर्वाचित

Wed, 20 Dec 2023 08:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Dec 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
Parshuram Yadav elected president and Manoj Mishra elected minister
फरेंदा। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें परशुराम यादव अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामरूप सावरकर व मनोज मिश्र मंत्री निर्वाचित हुए। तीन पदों पर मतदान हुआ जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी विनोद चंद मणि ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए परशुराम यादव 28 मत, रविंद्र उपाध्याय 21 मत, अरविंद मिश्र 19, देवेंद्र चतुर्वेदी 12, रामसहाय गुप्त 17 व रामजीत को 9 मत मिले। इस प्रकार से परशुराम यादव ने सात मतों से जीत दर्ज की। मंत्री पद के लिए मनोज मिश्र 25 मत, अनिल पासवान 24 मत,अजीत मणि 21, संग्राम प्रसाद 18, विनय 12, प्रेम नरायन शर्मा 05 मत मिले। एक मत अवैध हुआ। मनोज मिश्रा ने रोमांचक मुकाबले में एक मत से अनिल पासवान को हराया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रामरूप सावरकर को 63 मत व सुनील मणि को 43 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शंभूनाथ यादव, पुस्तकालय मंत्री दशरथ चौरसिया, संयुक्त सचिव प्रशासन कुशल श्रीवास्तव व संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर दिनेश कुमार प्रजापति का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सभी चुने गए पदाधिकारियों को निर्वतमान अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह व मंत्री सुरेंद्र नाथ पांडेय ने जीत पर खुशी जाहिर की। इस दौरान डीएन मिश्रा, स्कंद श्रीवास्तव, नरेंद्र यादव, जितेंद्र चौधरी, उमाकांत यादव, ओंकार मौर्या व सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed