सिंदुरिया। सिंदुरिया बागापार सड़क पर वाहनों की पार्किंग ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सिंदुरिया कस्बा हरिहरपुर, पिपरा कल्याण, परसामीर, गोबरहीं, पतरेगवां, कंचनपुर, पकड़ियार, मुजहना बुजुर्ग, सोनवल, लेदवा, अमतहां आदि गांवों के लोगों का मुख्य बाजार है। चौड़ीकरण के बाद भी घंटों लग रहा जाम आमजन के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दुकानदार सोनू गुप्त, सुनील चौबे, सुधीर मद्धेशिया ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। संवाद