{"_id":"66b922d55eeba5792d017794","slug":"park-is-in-bad-condition-broken-boundary-wall-benches-and-interlocking-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-128821-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पार्क बदहाल, टूटी चहारदीवारी, बेंच व इंटरलॉकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पार्क बदहाल, टूटी चहारदीवारी, बेंच व इंटरलॉकिंग
Mon, 12 Aug 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर विकास खंड ग्राम पंचायत पिपरा रसूलपुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत लाखों रुपये खर्च से बना मनरेगा पार्क बदहाल हो गया है। कहीं बच्चों के लिए झूले टूटे हैं तो कहीं स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, बेंच व इंटरलॉकिंग भी टूटी है। पार्क की चहारदीवारी गिरकर ध्वस्त हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में सदर विकास के ग्राम सभा पिपरा रसूलपुर में ग्रामीणों के लिए मनरेगा पार्क बना था। यहां टहलने व खेलने-कूदने की व्यवस्था की गई। पार्क में खेल-कूद के लिए झूले लगे थे, स्ट्रीट लाइट बेंच, ओपेन जिम, फूल आदि सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से यह पार्क बदहाल हो गया है। जिससे यह पार्क अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रहा है।
मनरेगा पार्क में बैठने के लिए बनी सीमेंट की कुर्सियां टूट गई हैं। वहीं किनारों पर बनी इंटर लॉकिंग भी ध्वस्त हो गई है। झूले में जंग लग गए हैं। लाइट भी खराब है। विमला, सुनीता, संगीता, बबिता, अजय, लालू, संजय, संतोष व अन्य ने मनरेगा पार्क को ठीक कराने की मांग की है। मनरेगा पार्क की दशा को सुधारने के लिए ब्लाॅक से लेकर जिले के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने बताया कि मनरेगा पार्क में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी है। अगर इस तरह की समस्या है तो इसकी जांच पड़ताल कराकर उसे जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।