{"_id":"6810f7f5a62611eeda060aa4","slug":"paraskhands-quota-shop-suspended-due-to-irregularities-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-148030-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनियमितता में परासखांड़ के कोटे की दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनियमितता में परासखांड़ के कोटे की दुकान निलंबित
Tue, 29 Apr 2025 09:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 29 Apr 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
बागापार। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत परासखांड़ के कोटे की दुकान पूर्ति निरीक्षक सदर की जांच रिपोर्ट पर जिलापूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने निलंबित कर दिया। कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा है।
जानकारी के अनुसार, सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत परासखांड़ के कार्डधारकों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि कोटेदार की ओर से कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण में धांधली की जाती है। इसके अलावा अन्य अनियमितता का आरोप भी लगाया था। जिलापूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने शिकायत की जांच पूर्ति निरीक्षक सदर अतिंद्र यादव से कराई। पूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंचकर शिकायत की जांच की, जिसमे मामला सत्य पाया गया। पूर्ति निरीक्षक की जांच आख्या पर जिलापूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने तत्काल प्रभाव से परासखांड़ के कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया। पूर्ति निरीक्षक अतिंद्र यादव ने बताया कि कार्डधारकों को कोई असुविधा न हो इसलिए परासखांड़ के कोटे की दुकान को बगल के ग्राम पंचायत केवलापुर खुर्द से संबद्ध किया गया है। संवाद