फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panic from leopard continues in Pokharhwa Tola

पोखरहवा टोले में तेंदुए से दहशत बरकरार

Sat, 27 Aug 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Panic from leopard continues in Pokharhwa Tola
पोखरहवा टोले में तेंदुए से दहशत बरकरार
विज्ञापन

सब्जी की खेती की रखवाली करने नहीं जा रहे किसान
वनकर्मियों को तेंदुए की निगरानी में लगाया गया है : डिप्टी रेंजर
नौतनवां(महराजगंज)। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल से सटे गांव रामनगर के पोखरहवा टोले में शुक्रवार को तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत बरकरार रहा। जंगल के किनारे सब्जी की खेती करनेवाले किसान इन दिनों खेत की रखवाली करने नहीं जा रहे हैं। लोग डर की वजह से घर चले गए जिससे जंगली जानवर तथा छुट्टा पशु सब्जी की फसल का नुकसान पहुंचा रहे हैं।

रामनगर गांव के पोखरहवा टोले पर जंगल के किनारे किसानों ने बोड़ा, नेनुआ, करैला, सतपुतिया आदि सब्जी की खेती की है। किसान खेत में ही झोपड़ी बनाकर फसल की रखवाली करते हैं। गत बृहस्पतिवार को तेंदुआ जब शिकार के लिए बकरियों पर लपका तो उसे देखकर किसान भयभीत हो गए। तेंदुए के भय से लोग खेत की रखवाली करना छोड़ रात में सोने के लिए घर चले गए जिससे खाली देख जंगली पशु तथा छुट्टा पशु सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान सुरेश, विजय, रामजीत, रामरेखा, जगरनाथ, राजेन्द्र, राधेश्याम मौर्य, शेषमन, बेचन, घनश्याम, बुद्धिराम, जगदीश आदि किसानों ने बताया कि तेंदुआ को देखने के बाद कोई खेत नहीं जा रहा है। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि वनकर्मियों को तेंदुए की निगरानी में लगाया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed