फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panic among villagers due to dengue infected patient

डेंगू संक्रमित मरीज मिलने से ग्रामीणों में दहशत

Sat, 12 Nov 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Panic among villagers due to dengue infected patient
करमहवा गांव में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने पर स्वस्थ्य कर्मियों के साथ स्वस्थ्य पर्यवेक्षक अभय कु - फोटो : MAHARAJGANJ
डेंगू संक्रमित मरीज मिलने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

नौतनवां। तहसील क्षेत्र के गांव करमहवा में डेंगू संक्रमित मरीज मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गांव में पहुंचकर मरीज के घर तथा आसपास के लोगों के नमूने लिए। वहीं, क्लोरीन की दवा वितरित कर छिड़काव भी कराया।
करमहवा गांव के कौशल गिरी (29) चंडीगढ़ में रहकर काम करते हैं। वहां उनकी तबीयत खराब हुई तो इलाज कराए लेकिन सुधार न होने से वह गत 29 अक्तूबर को घर लौट आए। यहां भी इलाज कराए और जब तबीयत में सुधार नहीं हुई तो गत बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र नौतनवां गए। उनकी जांच की गई तो वह डेंगू संक्रमित निकले।
विज्ञापन

डेंगू पॉजिटिव मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अभय कुमार चौधरी, स्टाफ नर्स रंजीत, वार्ड ब्वाय शिव लाल रावत, जितेंद्र शर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मी मरीज के घर जाकर मरीज के परिजनों तथा आसपास के लोगों का रक्त का नमूना लिया तथा क्लोरीन की दवा वितरित की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर के अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि करमहवा गांव में डेंगू संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने दवा का छिड़काव और आवश्यक दवा वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed